घर में घुसकर मारने पीटने पर पिता पुत्र पर मुकदमा
जमानियां (गाजीपुर) : परमेश्वरपुर निवासी उगनी देवी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षी पिता पुत्र पर घर में घुसकर मारने पीटने का आरोप लगाया ।
वही पुलिस ने रामविलाश राम व आदित्य कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मैं अपने छोटे पुत्र के साथ घर में रहती हँ।11 अप्रैल की दोपहर में मैं तथा मेरी छोटी बहू रंजना देवी अपने घर में बैठी थी कि विपक्षी हिस्सेदारी के बात को लेकर गाली गलौज देते हुए मेरे छोटे पुत्र रामध्यान के घर में घुस गये तथा लाठी डंडा लात मुका से मुझे तथा मेरी छोटी बहू रंजना को मारने पिटने लगे । उपर्युक्त विपक्षी मार पीट कर मेरा दांत तोड दिये तथा मेरे दोनों हॉथों में भी चोट लगी है । साथ ही साथ मेरी छोटी बहू को भी मारे पीटे है । जिसे मेरी बहू को भी चोटें आयी है। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तो किसी तरह जान बची । मौके पर झगड़ा छुडझ़ाने जब मेरा छोटा पुत्र रामध्यान आया तो विपक्षी उसे भी मारे पीटे । जाते जाते विपक्षी के जान से मारने की धमकी भी दी गयी। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

