शराब के साथ बिहार के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को जीआरपी,आरपीएफ व सीआईबी दानापुर फोर्स की संयुक्त चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर1/2 पश्चिमी छोर के रेलवे ट्रैक के पास शनिवार की रात 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के तीन युवकों को पकड़ा।
जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार की रात को चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध को तीन बैग के साथ पकड़ा गया। जिसकी तलाशी ली गई तो बैग के अंदर 8 रॉयल स्ट्रेज अंग्रेजी शराब व 120 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।पूछताछ में एक नए अपना नाम राहुल कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 बिहटा थाना बिहटा व लव कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 सिंधोरा थाना मनेर जिला पटना तथा वेद प्रकाश कुमार निवासी वार्ड एक मोहदइया थाना बिहटा जिला पटना बिहार बताया।तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

