दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना रोड स्थित एक मैरेज हाल में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इसी के साथ मंच से खिलाड़ियों,बुद्धजीवियों,लेखकों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि हिंदू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा श्रीनिवास कुशवाहा ने सम्राट के कल्याणकारी नीतियां को विस्तृत व्याख्या की।वक्ता राम वकील कुशवाहा ने सम्राट अशोक को महान राजा बताया तो रामेश्वर कुशवाहने अखंड भारत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारत विकास मंच के बारे में कहा कि भारत विकास मंच बहुत ही अच्छा कार्य कर प्रतिभाओं को मंच से अवसर दे रहा है। राधा कृष्ण गुप्त आदर्श स्कूल के हिंदी प्रवक्ता अभय मौर्य ने बेटियों की शिक्षा के महत्व को दर्शाया। बॉक्सर ध्रुव गुप्ता ने युवक को अपनी दिशा और चुनौतियों को स्वीकार संघर्ष पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास मंच के महासचिव अखलेश कुमार मौर्य ने सम्राट अशोक का चक्रवर्ती और महान सम्राट की विस्तृत जानकारी दी।भारत विकास मंच के संयोजक डॉ विनोद कुमार मौर्य ने सम्राट को राजा बताया ।

