पत्नी को मारने पीटने पर पति पर मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़िता सौम्या तिवारी ने तहरीर में पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे उसके पति राकेश तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
वही पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस प्रशासन कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

