Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमअपराधियों के संगठित गिरोह के विरुद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

अपराधियों के संगठित गिरोह के विरुद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

अपराधियों के संगठित गिरोह के विरुद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

जमानियां। थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित असामाजिक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की शाम बड़ी कार्रवाई की है। जिससे आपराधिक किस्म के लोगों में भय व्याप्त है।

प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह के अनुसार, थाना जमानिया के अभिलेखों और क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान यह पुष्टि हुई कि नरसिंहपुर निवासी प्यारे चौधरी के नेतृत्व में एक गिरोह लंबे समय से हेरोइन तस्करी में संलिप्त था। इस गिरोह का सदस्य अशोक कुमार, निवासी बिहिया, भोजपुर (बिहार) भी अवैध कारोबार में लिप्त पाया गया। 20 नवंबर 2024 को थाना जमानिया पुलिस टीम ने 915 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरोह के सरगना प्यारे चौधरी और उसके साथी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना जमानिया में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र 7 दिसंबर 2024 को न्यायालय में दाखिल किया गया। इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के कारण स्थानीय जनता में भय और आक्रोश व्याप्त था। गिरोह का प्रभाव इतना था कि आम लोग इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने से भी डरते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की। गिरोह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी को गैंग चार्ट अनुमोदनार्थ भेजा गया था, जिसे जिलाधिकारी महोदय ने 21 फरवरी को अनुमोदित कर दिया। इसके तहत गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगातार नकेल कसने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !