Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाई:मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित जब्त

अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाई:मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित जब्त

अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाई:मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित जब्त

जमानियां। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन व ओवरलोड पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित हरपुर गांव की तरफ रात्रि भ्रमण के दौरान। एसडीएम अभिषेक कुमार ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

 

बता दे कि स्थानीय क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एसडीएम अभिषेक कुमार इन दिनों काफी सख्त हो गए है और लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात करीब 9 बजे एसडीएम अभिषेक कुमार ने हरपुर एनएच 24 सड़क पर फर्राटा भर रहे व नियमा अनुसार कृषि कार्य के लिए उपयोग होने वाले ओवरलोड मिट्टी लदे 4 ट्रैक्टर को पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। जिससे ट्रैक्टर चालकों में हड़कम मचा है । हालांकि एसडीएम द्वारा लगातार किए जा रहे कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू, मिट्टी आदि लदे ओवरलोड वाहनों का संचालन जोरों पर हो रहा है। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि ओवरलोड मिट्टी लिए 4 ट्रैक्टर को पकड़ कर कोतवाली को सुपुर्द किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दिया गया है।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !