अधिवक्ता संसोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ता उतरे सड़क पर सरकार के विरोध में की नारेबाजी
जमानियां (गाजीपुर) : बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक बार भवन में शुक्रवार को अध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में हुई।जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अधिवक्ता संसोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ता सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर काला कानून वापस लेने की मांग की।सर्वसम्मत से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट अमेंडमेंट बिल अधिवक्ताओं के हितों को सीधे-सीधे प्रभावित कर रहा है तथा अधिवक्ताओं को सरकार पूरी तरह से अपने बंधन में रखना चाहती है। सरकार अधिवक्ताओं की मांगों पर ध्यान न देकर ऐसे संशोधन एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित किया है जो अधिवक्ताओं को स्वतंत्र रूप से वकालत करने, अपने हितों की रक्षा करने में पंगु बना देगा। जिसे हम अधिवक्ता पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और महामहिम से आग्रह करते हैं कि सरकार को उपरोक्त संशोधन जो प्रस्तावित है उसे निरस्त करने का मांग किया है।बैठक में अमरनाथ राम,मेराज हसन,कमलकांत राय, मुनेश कुशवाहा,एजाज अहमद,बृजेश कुशवाहा,धनंजय सिंह,फैसल होदा, दिग्विजय नाथ तिवारी,मिथिलेश प्रताप सिंह,ज्ञान सागर श्रीवास्तव,वंश बहादुर सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

