Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमजमानियां क्षेत्र बना पशु तस्करों का सेफ जोन

जमानियां क्षेत्र बना पशु तस्करों का सेफ जोन

आखिर किसके संरक्षण में हो रही पशु तस्करी, जमानिया बना सेफ जोन 

 

जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के बड़ेसर नहर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पुलिसकर्मियों से बचने के प्रयास में गोवंशो से भरा मैजिक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें तीन गोवंश की मौत हो गई व पांच गौवंश को कान्हा गौशाला में सुपुर्द कर दिया गया। वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नंदगंज थाना के आकुशपुर निवासी धर्मराज बिंद मैजिक चालक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर तमंचा बरामद हुआ।
बता दे कि करंडा क्षेत्र से पक्का पुल होते हुए पशु तस्कर मैजिक गाड़ी में आठ गोवंशो को ठूसकर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह मैजिक को पकड़ने के लिए उनका पीछा कस्बा से करने लगे तो चालक पुलिस से बचने के लिए गाड़ी लेकर पहले बाईपास मार्ग पर गया लेकिन वहां रेलवे गेट बंद होने से वह गाड़ी मुड़ाकर फिर तेज रफ्तार में भागा और बड़ेसर नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और नहर किनारे बना ईंट के पैरापेट से टकरा कर रुक गया नहीं तो गाड़ी मुख्य नहर में चली जाती।पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर मैजिक चालक को धर दबोचे।वही तीन गौवंशो की मौत हो गई।सूचना पाकर चौकी पुलिस भी पहुंच गई।वही पांच जिंदा गौवंश को पुलिस ने इओ संतोष कुमार को सुपुर्द किया।

स्थानीय लोगो में यह चर्चा का विषय बन गया है कि पिकअप जैसे छोटे वाहन में आठ गोवंश किस तरह बांधकर लादे गये थे, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है। गोवंश लदे पिकअप सहित स्कार्पियो वाहन से दो माह में तीन पशु तस्करी की घटना घटित हुईं ,लेकिन कई मामले में पशु तस्कर अभी तक नहीं पकड़े जा सके। सभी घटनाएं रात में ही होने पर चर्चा है कि या तो रात में कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त ही नहीं करती अथवा पशु तस्करों से पुलिस की मिलीभगत है। लोगों का कहना है कि गश्ती पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही का भरपूर लाभ पशु तस्कर जमानियां कोतवाली क्षेत्र में उठा रहे हैं। इस संबंध में रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मैजिक चालक को तमंचा के साथ पकड़ा गया।संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक को न्यायलय में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !