Sunday, October 18, 2026
Homeधार्मिकएसडीम ने सीओ व कोतवाली प्रभारी संग प्रसिद्ध शिव मंदिर का किया...

एसडीम ने सीओ व कोतवाली प्रभारी संग प्रसिद्ध शिव मंदिर का किया निरीक्षण

महा शिवरात्रि: एसडीम ने
सीओ व कोतवाली प्रभारी
संग प्रसिद्ध शिव मंदिर का
किया निरीक्षण

 

जमानियां : विकाश खण्ड के महेवा गांव स्थित महेश्वरनाथ धाम पर महा शिवरात्रि के पर्व पर होने वाले पूजन अर्चन के भीड़ को लेकर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार व क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण व कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा आयोजक मंडल से लिया। वही महेवा स्थित शिव मंदिर के पुजारी जगमोहन दास ने अधिकारियों को बताया कि मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन अर्चन के लिए लगभग 50 हजार की भीड़ होती है। महेवा सहित अगल बगल के गांव के श्रद्धालु पहुंचते है।रात में मंदिर परिसर में गांव के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।एसडीएम ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर अग्निशमन,एम्बुलेंस,चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।सीओ ने बताया कि सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहेगी।मौके पर ब्लॉक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा भी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !