Homeघटना-दुर्घटनाट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ट्रक से कुचलकर युवक की मौतः बुजुर्ग को बचाने में पलटी बाइक, मौके पर ही मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी मेहनाजपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी रविन्द्र यादव आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रहे थे।निठुरी मोड़ के पास एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक लोडेड ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया।

खानपुर थाने की पुलिस ने शव और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को हटाया और यातायात बहाल किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments