जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय बार भवन में सोमवार की सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। जिसमें अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में विचार विमर्श किया गया। प्रस्तावित संशोधन बिल से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।

इस बिल के खिलाफ सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर सहित सड़क पर निकल कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने तथा अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को लेकर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

