फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट
जमानियां (गाजीपुर) : खिजिरपुर गांव स्थित खेल मैदान पर सोमवार की शाम फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच खेल के दौरान मारपीट हो गया।जिससे वहां भगदड़ मच गई। खिजिरपुर गांव निवासी आकिब खान ने कोतवाली में चार के खिलाफ तहरीर दिया है।पुलिस ने सेराज खाँ, मेराज खाँ, सलमान खाँ व जीशान निवासी खिजिरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खिजिरपुर गांव स्थित खेल मैदान पर सोमवार की शाम रक्सहां व डीएलडब्लू वाराणसी के बीच खेल हो रहा था ।इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों में मारपीट हो गया।मौके पर भारी भीड़ जुट गई।खिजिरपुर निवासी आकिब खान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया हुआ कि बीते सोमवार की शाम फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा था। इसी बीच दो टीमों में आपस में विवाद हो गया। इस दौरान मैच देख रहे मेरे पिता अबुल कैश खिलाड़ियों को समझाने मैच के ग्राउंड के अंदर पहुंच गये। तभी गांव में ही सेराज खाँ, मेराज खाँ, सलमान खाँ व जीशान ने मेरे पिता को धक्का दे दिया। यह देख मैं बीच बचाव करने पहुंचा तो उन लोगों ने मेरे साथ मार पीट व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

