Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकार व बाईक की टक्कर युवक की मौत

कार व बाईक की टक्कर युवक की मौत

दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के बापू विद्यालय के पास सोमवार की रात कार व बाईक की टक्कर में सेंदुरा गांव निवासी दमोदर वनवासी की मौके पर मौत हो गई।वही दो साथी अवधेश व बालेश्वर का पैर टूट गया।मौके से कार चालक कार छोड़ फरार हो गया।दोनों घायलों को पीएचसी से सदर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सोमवार की रात करंडा के कटरिया निवासी आषुतोष नूरपुर अपने ननिहाल तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।तभी पचोखर गांव स्थित बापू विद्यालय के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवकों को देख पचोखर गांव निवासी अधिवक्ता पंकज तिवारी को दिया। अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस को दी।कुछ देर बाद एम्बुलेंस व पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को पीएचसी जमानियां भेजवाया।जहां चिकित्सक ने सेंदुरा निवासी दामोदर वनवासी को मृत घोषित कर दिया।वही दो घायलों को सदर मेडकिल कालेज भेज दिया।घटना की सूचना पाकर स्वजन  ही पहुंच गए।वही कार पंजाब नंबर का था चालक  कार को सड़क किनारे गड्ढ़े में छोड़ फरार हो गया।तीनों युवक सेंदुरा गांव के रहने वाले थे।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार व बाईक को थाना लाया गया है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !