सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दिलदारनगर (गाजीपुर) : अंबेडकर जन समिति फूली द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ।छात्र छात्राओं को एसडीएम जमानियां अभिषेक कुमार व
बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खां व अजहर अंसारी ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कार दिया।
अंबेडकर जन समिति फूली द्वारा आयोजित परीक्षा बीते रविवार को जनता योगेश विद्यालय में हुआ था जिसमें 559 में 506 ने भाग लिया था।परीक्षा दो श्रेणियों में बांटा गया था जिसमें कक्षा 6 से 9 की श्रेणी में प्रिया कांत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये मिला तो इसी श्रेणी में सूरज कुशवाहा को द्वितीय स्थान के लिए 7 हजार रुपये और कृष्णा कुमार को तृतीय स्थान के लिए 5हजार रुपये का पुरस्कार मिला।वही कक्षा 10 से 12 की श्रेणी में बेटाबर निवासी अदिति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।उपेंद्र कुमार को द्वितीय 10 हजार रुपये और सूरज कुमार को तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।आयोजक समिति का यह आयोजन क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा को बढ़ावा देने के दिशा में एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम में समाजसेवी चुन्नू अंसारी ,सैफूल होदा,कांता राम, फैसल सहित अन्य लोग रहे।कार्यक्रम का संचालन मिसबाहुल होदा ने किया।

