बच्चो को लेकर उपजे विवाद और मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत में पाँच लोग गिरफ्तार
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बभनौलिया गांव में 16 अक्टूबर को मामूली बात को लेकर हुवे मारपीट में एक व्यक्ति मृत्यु होने की घटना से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बभनौलिया गांव में 16 अक्टूबर को बच्चो को लेकर उपजे विवाद और मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी थी।
जिसको लेकर पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए घटित घटना में नामजद पांच अभियुक्तों को मुखबीर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर मार- पीट में प्रयुक्त लाठी /डण्डे को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जज प्रसाद पुत्र स्व. अदन राम उम्र-43, जयराम पुत्र स्व. अदन कुमार राम उम्र-25 वर्ष, भरत राम उर्फ प्रशान्त पुत्र श्यामबिहारी उम्र-20 वर्ष, शशि उर्फ टेनी पुत्र श्यामबिहारी उम्र 19 वर्ष तथा संदीप राम उर्फ छट्ठु पुत्र सीताराम उम्र- 27 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम-बभनौलिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश पाल, उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र,उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव,आरक्षीगण जैनेन्द्र सिंह, कृष्णानंद व शत्रुन्जय यादव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

