नगर के वार्ड नम्बर 24 में जल निकासी और खराब मार्ग को लेकर लोगो ने दिया उपजिलाधिकारी को पत्रक
ज़मानियां/गाजीपुर-स्थानीय नगर स्थित वार्ड नम्बर 24 में जल निकासी और पेय जल की समस्या को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर स्थित वार्ड नम्बर 24 में जल निकासी और पेय जल की समस्या को लेकर कुछ युवकों द्वारा अपनी समस्या का समाधान को लेजर नगर पालिका कार्यालय पहुँचे लेकिन वहां अपनी समस्त का समाधन न होता देखकर युवको ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तहसील प्रांगण पहुंच अपनी समस्या को लेकर नारेबाजी करने लगे।
तहसील में नारे लगने की आवाज सुनकर एसडीएम भरत भार्गव, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय मय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया साथ ही उनकी समस्याओं का जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया
जिसके बाद जल निकासी से परेशान लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौपा। इस बाबत एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि समस्या निस्तारण कराने के लिये विभागीय स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर शोएब खान, राजू खान, सलमान, विशाल वर्मा‚ हारिश‚ अजीम‚ सारिफ‚ मटरू‚ राजू‚ अखबर‚ शाहिल‚ शनी‚ सहबाज आदि सहित आदि मौजूद रहे।

