Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां धरम्मरपुर सेतु से गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या

जमानियां धरम्मरपुर सेतु से गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या

जमानियां धरम्मरपुर सेतु से गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या

जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्थित जमानियां धरम्मरपुर गंगा सेतु पर शुक्रवार की सुबह करीबन 10 बजे के करीब एक युवती ने गंगा में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीफ़ोटो-घटनास्थल पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी व पुलिस बल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमानियां धरम्मरपुर गंगा सेतु पर शुक्रवार की सुबह आपुल से गुजरने वाले लोगों ने एक युवती को पुल की रेलिंग पर पैर रख गंगा में छलांग दिया। युवती की गिरने के दौरान तेज आवाज और लोगो ने डूबती युवती को बचाने के लिये सतुआनी घाट पर मछली पकड़ने वाले मछुआरे आवाज लगाई ।
लेकिन मछुवारे जब तक नाव लेकर पहुँचे परन्तु देर हो चुकी थी। गहराई ज्यादा होने के कारण युवती गंगा में समाहित हो गई। घटना की जानकारी होते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना लोगो ने स्थानीय पुलिस को दिया गया मौके पर पहुँचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय तत्काल हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच मौके पर मौजूद लोगों से युवती के बारे में जानकारी ली और गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जाने लगी।
जमानिया कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय ने बताया किलोगो द्वारा किसी के गंगा नदी में कूदने की सूचना मिली है वही नदी में गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !