Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

जमानिया / गाज़ीपुर- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में सोमवार की सुबह पहली कोरोना टीकाकरण (ड्राई रन) का पूर्वाभ्यास कर प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा इसकी मानीटरिंग की गई।

फोटो- करोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास के फार्मासिस्ट जितेंद्रनाथ शुक्ला 

इस दौरान वहाँ मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिस दौरान फार्माशिष्ट जितेन्द्र नाथ शुक्ला , महिला चिकित्सक आरती कुमारी ,और  फार्माशिष्ट भाष्कर द्वारा  कोरोना की प्रथम टीकारण लोगो को किस प्रकार लगाया जाएगा इसका  पूर्वाभ्‍यास और तैयारियो के बारे में जानकारी हासिल की और आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।

साथ इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) द्वारा जिन केंद्रों पर  टीकाकरण की तैयारियों को परखेंगे देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस टीकाकरण शुरू होगा। यूपी इससे पहले अपनी तैयारियां फुल प्रूफ करने में जुटा हुआ है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ डीएस नेगी की ओर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
कि वह पूर्वाभ्यास की पुख्ता तैयारी करें। हर टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे होंगे। पहले कमरे में लाभार्थियों का सत्यापन व दूसरे कमरे में  कोरोना वायरस टीकाकरण और तीसरे कमरे में टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक रोका जाना हैं टीकाकरण के बाद युवक को किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो उसे रोक जा सकेगा। 

उस दौरान डॉ0 डॉ0 अजय कुमार फार्म शिष्ट आयुर्वेद सिंह सुभाष गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला फार्मासिस्ट, महेंद्र सिंह वार्ड ब्वाय, मोहित सिंह, आसिफ जमाल ,संदीप पाण्डेय, शतीस कुशवाहा ,पत्तू लाल, कलाम देवी, निर्मला जायसवाल, शान्तोष, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !