ज़मानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका विभाग के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता पर वित्तीय भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गम्भीर आरोप को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा गठित जाँच टीम नगर स्थित लोक्त निर्माण डांक बंगला नगर पालिका द्वारा कराये गये विकास कार्यों के सभी फाइलों की जाँच किया गया।
फोटो – नगर पालिका विभाग विभाग की फाइलों की जांच करते अधिकारी
मानोनित सभासद जय प्रकाश गुप्ता व कमल कुमार निगम ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने 3 सदस्य टीम गठित कर जाँच की अनुमति दी। जिसपर पिछले शुक्रवार को तीन समस्य टीम ने नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो कि जाँच की।
शिकायतकर्ता कमल कुमार निगम और जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी को नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता के संबंध शिकायत की थी। विकास कार्यों की दर्जनों फाइलों की जाँच करने में जुटे रहे। इसके साथ ही टेक्निकल टीम द्वारा भी जाँच किया जायेगा। बताया गया कि 11 बिन्दुओं पर निष्पक्ष ढंग से जाँच की कार्यवाई की जा रही है। फर्जी ढंग से विकास कार्यों पर कागजातों पर दिखाकर सरकारी धन के बंदर बांट का खुलासा बहुत जल्द हो जायेगा।
नगर पालिका विभाग के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता एक चहेते फर्म को नियम के विरूद्ध ठेका देकर शासन की धनराशि का जमकर बंदर बाँट किया। जिसकी जांच मंगलवार को भी जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर लेखाधिकारी दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबुर के साथ शिकायत कर्ता मनोनीत पालिका सदस्य कमल कुमार निगम, जय प्रकाश गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://www.dainikdinkar.in/2021/01/Vikas-ke-naam-par-nagar-palika-adhkshy-ne-ki-sarkari-dhan-ka-bandar-baat.html?m=1


