Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरछात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

छात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

खंड शिक्षा अधिकारी के चालक द्वारा छात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले को जिला बेसिक अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किया निलंबित।मरदह /गाज़ीपुर- कम्पोजिट विद्यालय मरदह एवं बीआरसी परिसर के एक कमरा में खंड शिक्षा अधिकारी के चालक द्वारा छात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले को जिला बेसिक अधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम कम्पोजिट विद्यालय मरदह एवं बीआरसी परिसर के एक कमरा में खंड शिक्षा अधिकारी के चालक ने कक्षा सात की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने गंभीरता से लिया। शनिवार को उन्होंने तत्काल प्रभाव से कम्पोजिट विद्यालय मरदह की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।
इस गम्भीर प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी मरदह को जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध किए जाने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उक्त के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के समस्त कार्मिकों की संलिप्तता और लापरवाही की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय समिति का गठन कर आख्या आज ही शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत दोषी के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !