Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया न्यायालय की पत्रावलियों में निस्तारित करने के नाम पर अधिवक्ताओं ने...

जमानिया न्यायालय की पत्रावलियों में निस्तारित करने के नाम पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार जमानिया पर धनउगाही करने का लगाया आरोप

जमानिया न्यायालय की पत्रावलियों में निस्तारित करने के नाम पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार जमानिया पर धनउगाही करने का लगाया आरोप।

फ़ोटो-तहसील परिसर में नारेबाजी करते अधिवक्ता

ज़मानियां गाजीपुर- जमानिया तहसील के बार एसोसिएसन सभागर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा बैठक की गयी। बैठक में जमानिया तहसीलदार के मनमाने कार्य प्रणाली और न्यायालय में लंबित विवादित पत्रावलियों अवैधरूप करने को लेकर नाराजगी व्यक्त किया गया। और साथ ही तहसीलदार कार्यालय के सामने अधिवक्ताओ द्वारा जमकर जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसीलदार द्वारा पत्रावलियों में मनमाने ढंग से बिना कार्यवाही पूर्ण कराये तथा दोनों पक्षों का बिना सुने आदेश पारित किया जा रहा है। आरोप है कि जिन पत्रावलियों में अवैध पैसा मिल रहा है, उसमें तत्काल आदेश पारित किया जाता है और जिनमें पैसा नहीं मिलता है उसमें आदेश लंबित रखा जाता है।

इस आदेश के बाबत जब अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता नरेंद्र कुमार राय की पत्रावलियों में हुए आदेश के सम्बन्ध में तहसीलदार से वार्ता किया गया तो उन लोगों की बात न सुनकर धौस जमाने लगे तथा कहने लगे कि जो मेरे मन में आएगा हम करेंगे। जिसके बाद अधिवक्ता उनके कार्यालय के पास बरामदे में बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के इस कृत की घारे निंदा की तथा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तहसीलदार जमानियां के स्थानान्तरण तक सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा साथ ही प्रस्ताव की प्रतिलिपि उच्चाधिकारियों का प्रेषित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि उच्च न्यायालय के डायरेक्शन के क्रम में आदेश पारित किया गया है। अधिवक्ताओं द्वारा लगाया गया सभी आरोप बेबुनियाद है।

बैठक में सुरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता नरेन्द्र राय ,रवि प्रकाश, मेराज हसन, संजय यादव सचितानन्द सिंह, उदय नारायण सिंह ,घनश्याम सिंह, दिनदयाल, कमलकांत राय, सुनील यादव, फैजल होदा,अरुण कुमार आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे। बैठक का संचालन रामजी राम (सचिव) ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !