बिजली लगने से 45 वर्षीय युवक की मौत
जमानिया ⁄ मतसा- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित चित्तावनपट्टी गांव में शुक्रवार कि सुबह करीब 10 बजे युवक का करंट लगने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तावनपट्टी गांव निवासी शेषनाथ यादव (45) सुबह टहलने के बाद वापस घर पहुंचे और अपने घर के कमरे में रखें पंखे को चालू कर रहे थे। कि अचानक उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा और जमीन पर पड़े हुए थे।
घर के लोग गृहथी के काम मे लगे हुए थे जब बहुत देर हो गई तो लोगो ने उनको खजाने के लिए इधर उधर खोजने लगे अचानक उनके कमरे खिडकी से देखा की शेषनाथ जमीन पर अचेत पड़े हुए है। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने जाँच करने को लेकर निजिचिकित्सा में दिखाया गया जहाँ उन्हें चिकित्सक ने मृत्य बताया। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया।
मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। मौत के बाद से परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि शेषनाथ यादव निवासी चित्तावनपट्टी को बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

