ताडीघाट- घाट नई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने को लेकर निर्माण कार्यो का हुआ निरीक्षण
गाज़ीपुर :- पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिवीज के सीनियर डीईएन(वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय) सत्यम कुमार सिंह 7.156 किमी लंम्बी ताडीघाट- घाट नई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने को लेकर चल रहे रेल लाइन निर्माण कार्यो के निरीक्षण किया गया। जिसके कारण रेलवे के अधिकारियों सहित कार्यदायी संस्था में हडकंम्प मच गया।

जिस दौरान मोटो ट्राली द्वारा निरीक्षण के दौरान जब वह ताडीघाट नये रेलवे स्टेशन पहुंचे तो प्लेटफार्म पर लाइटें पूरी तरह से न जलने की शिकायत,स्टेशन तक सीसी मार्ग के अधूरे होने,यात्रियों के बैठने,पेयजल बूथों की अव्यवस्था आदि पर काफी नाराज दिखे। साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए इन सभी कमियों को एक हफ्ते में दूर करने का निर्देश दिया,चेताया कि लापरवाही पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई तय है।
इसके बाद उन्होंने गंगा नदी पर स्थित रेल सह सडक पुल के दोनों तरफ एप्रोच वायडक्ट की चल रही ढलाई का निरीक्षण किया,उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य को दो महीनें में हर हाल में पूरा कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीईएन(वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय) सत्यम कुमार सिंह ने ताडीघाट से घाट जाने वाली नई रेल लाइन पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से जल्द कैच साइडिंग का निर्माण किया जाए जिससे इस नये रूट पर छपरा से गाजीपुर होकर ताडीघाट होते हुए दिलदारनगर तक ट्रेनों का परिचालन नये साल से शुरू किया जा सके।
इस दौरान सीनियर डीईएन ने आरवीएनएल के घाट स्थित गेस्ट हाउस के कांफ्रेंस हाल में परियोजना की समीक्षा के दौरान चेताया कि जो भी अवशेष काम बचे हैं,उन्हें हर हाल में तेजी से समय रहते पूरा कर लिया जाए,इस दौरान उन्होंने इस पूरे परियोजना का मैप के जरिए भी अवलोकन किया।
एईएन बलियां सुरेश दिवेदी,जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार,पीडब्लूआई निशांत सिंह,आईओडब्लू कमलेश,पीडी पीके सिंह,असिस्टेंट मैनेजर रितेश कुमार ,फैजल,सुभोदीप,अजय राय,गौतम सरकार, मनोज, तपन, तीर्थो मंडल भुनेश्वर, अंकित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जिस दौरान सीनियर डीईएन सत्यम कुमार ने बताया कि कैच साइडिंग के निर्माण के बाद नये रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा,बताया कि जो भी शेष काम बचे है,उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।कहा कि लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।

