Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकूलर में पानी भरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से...

कूलर में पानी भरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई 28 वर्षीय युवक की मौत।

कूलर में पानी भरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई 28 वर्षीय युवक की मौत।

जमानियां -: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कसेरा गाँव में कूलर में पानी भरते समय विद्युत करंट की चपेट में 28 वर्षीय युवक झुलस जाने से हुई मौत।प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वोत्तम प्रजापति उम्र 28 वर्ष पुत्र योगेंद्र प्रजापति अपने घर पर ही कूलर में पानी भरते समय विद्युत की चपेट में आने के कारण झुलस गया वहीं परिवार के लोगों ने आनन फानन में ईलाज़ हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक के शव को अस्पताल से घर लेते आए,उसके बाद गाँव में इस घटना के कारण गाँव में सन्नाटा पसर गया, जबकि पुत्र की मौत के कारण मां शकुंतला और पिता योगेंद्र का रो- रोकर बुरा हाल था, जिन्हें ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे।

घर पर श्राद्ध और पिंडदान के बाद मृतक का कस्बा स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार पुलिस को सूचना दिए बगैर आननफानन में कर दिया इस घटना के बाद परिजन पूरी तरह से बदहवाश थे। मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें दो पुत्र है, जिसमें मृतक सर्वोत्तम प्रजापति छोटा था वह बाहर रहकर कार चलाता था।

वह कुछ महीनें पूर्व अपनी बहन की शादी में घर आया था, मेरा पुत्र सर्वोत्तम कूलर में पानी डाल रहा था। उन्होंने बताया इसी दौरान कूलर में बाल्टी से पानी डालते समय बगल में विद्युत तार की चपेट में आकर झुलस गया पिता ने बताया कि इसे आननफानन में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये,जहाँ चिकित्सक के इलाज के दौरान उनके छोटे पुत्र की मौत हो गई।

पिता ने बताया कि इसके बाद वह मृतक पुत्र के शव को घर लेकर चले आए जहाँ से कुछ देर बाद उसका गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया,पिता ने बताया कि उनका बडा पुत्र भी घर रहता है,जबकि वह खुद घर पर रहकर किसी तरह मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते है।

प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि करंट से मौत की सूचना परिजनों के द्वारा नहीं दी गई है,अगर वह कोई लिखित सूचना देगें तो पुलिस विधि सम्मत वैधानिक कार्यवाई को तैयार है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !