Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाभारतीय सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट की सर्पदंश के कारण हुई...

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट की सर्पदंश के कारण हुई मौत।

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट की सर्पदंश के कारण हुई मौत।

जमानिया -: स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ताडीघाट स्थित खेत में जानवरों के लिए चारा काटते समय सर्पदंश के चलते बीएसएफ के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट परमानंद यादव उम्र करीब 65 वर्ष की मौत हो गयी। घटना के चलते परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ोटो :- समय सर्पदंश के चलते बीएसएफ के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट परमानंद यादव की मौत व रोते बिलखते परिजन।

जबकि सर्पदंश की इस घटना के बाद गाँव सहित मुहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है,पत्नी नागेश्वरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है,वहीं सहायक कमांडेंट की मौत के चलते गमजदा परिजनों को अगल बगल के लोग सांत्वना देने में लगे हुए है,वहीं इलाके के गणमान्य सहित अन्य लोगों का उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सर्पदंश से मृत बीएसएफ के सहायक कमांडेंट परमानंद यादव की पत्नी ने बताया कि उसके पति रोज की तरह भोज‌न कर कुछ देर आराम करने के बाद जानवरों को चारा लाने के उद्देश्य से खेत में गये थे,बताया खेत में चारा काटते समय उन्हें एज जहरीले सर्प ने शरीर के एक हिस्से पर काट लिया था।

पत्नी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर परिजन तुरंत खेत पहुंच वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ उनकी हालात गंम्भीर देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया,इसके बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसके पति ने दम तोड दिया।मृतक बीएसएफ के सहायक की पत्नी ने बताया कि इसके बाद उसके पति के शव को घर लेकर परिजन चले आए,बताया कि उसके तीन पुत्र है।

जिसमें सबसे बडा विनोद यादव बीएसएफ में पंजाब के अमृतसर में तैनात है,उसे भी उसके पिता के मौत की सूचना दे दी गई है,जिसके देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है। पिडित पत्नी ने बताया कि उसके दो अन्य पुत्र मनीष और राजू है,जो घर पर ही रहकर पढाई के साथ तैयारी में जुटे है,बताया कि मृतक पति का दाह संस्कार बडे पुत्र के आने के बाद होगा।

वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष संतराम यादव ने बताया कि उन्हें किसी के द्वारा इस घटना की सूचना नहीं है,बताया कि अगर परिजन लिखित सूचना देगें तो पुलिस विधि सम्मत हर कानूनी कार्यवाई को तैयार है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !