Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानिया कोतवाली पुलिस अंतरराज्यीय शराब तस्करो को किया गिरफ्तार।

जमानिया कोतवाली पुलिस अंतरराज्यीय शराब तस्करो को किया गिरफ्तार।

जमानिया कोतवाली पुलिस अंतरराज्यीय शराब तस्करो को किया गिरफ्तार।

जमानियां -: कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के हेतिमपुर पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करो को वीयर से भरे सात झोले में रखे 329 केन संग गिरफ्तार किया गया बरामद वीयर की बाजारू कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है।

फ़ोटो – जमानिया वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये तीन अंतरराज्यीय शराब तस्कर।

इस दौरान पुलिस ने टैंम्पो को पकड उसे सीज कर दिया है। इस दौरान पुलिस पकडे गये तीनों तस्करो मय वीयर और टैंम्पो को लेकर कोतवाली चली आई,जहाँ उनसे कडी पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें मेडिकल मुआयना के लिए भेंज दिया।

इसके उपरांत पुलिस ने तीनों का चालान कर उन्हें सक्षम मजिस्ट्रेट के यहाँ पेश किया जहां आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने तीनों तस्करो को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि
एसपी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मंगलवार को उपनिरीक्षक अरूण पाण्डेय हेड कांस्टेबल दीपक मिश्रा,सतीश कुमार, आरक्षी संगम कुश्वाहा, और कुंदन गौड पुलिस टीम के साथ हेतिमपुर पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक टैंम्पो जमानियां की ओर से तेजी से आता दिखाई दिया जिस पर तीन लोग सवार थे पुलिस ने जब टैंम्पो को रूकने का इशारा किया तो वह बिहार की ओर तेजी से भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने वाहन से पिछाकर कुछ जाते ही घेराबंदी कर दबोच लिया। उन्होंने बताया कि जब टैंम्पो में रखे सात झोलें की तलाशी ली गयी तो उसमें 329 वीयर अलग अलग ब्रांड की मिली,इसके तुरंत बाद तीनों को हिरासत में लेकर टैंम्पो व वीयर को भी कब्जे में ले लिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पकडे गये तीनों शराब तस्कर क्रमशःधनन्जय यादव निवासी दौदही थाना जमानियाँ गाजीपुर,राहुल कुमार निवासी महतनीया थाना उदवन्त नगर जनपद भोजपुर बिहार और तीसरा रोहित कुमार निवासी बडीहा थाना सन्देश जिला भोजपुर बिहार के रहने वाले है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों तस्करो ने बताया कि वह इस धंधे में काफी दिनों से लिप्त है,वह यूपी से बिहार में आए दिन टैंम्पो से वीयर ले जाकर ऊंचे दामों पर बेंचते है, उन्होंने बताया कि शराब तस्करी किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !