Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासर्पदंश से 39 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

सर्पदंश से 39 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

सर्पदंश से 39 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

जमानिया -: सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर दलित बस्ती निवासी एवं सर्पदंश से अचेत बिहारी लाल 39 वर्ष सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस का शव पंचनामा कराने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेंज दिया । पुत्र के मौत के बाद मां केशरी देवी सहित पूरे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। पिडित परिजनों को सांत्वना देने अगल बगल के महिलाएं और पुरूष जुटे रहे।

मृतक की मां केशरी देवी ने विलखते हुए बताया कि उसके चार पुत्र है,जिनमें मृतक बिहारी लाल तीसरे नंम्बर पर था,मां ने बताया कि मृतक पुत्र बीते रविवार की देर रात को भोजन करने के बाद अपने कमरें में सोने चला गया।मां ने बताया कि इसी बीच देर रात्रि को ही उसके चिल्लाने की आवाज आयी ।

जिस पर सभी परिजन भागे भागे उसके कमरें के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनके पुत्र के दाहिने हाथ को एक जहरीले सर्प ने कस के जकडा है,जिसके बाद उसे डंडे से किसी तरह वहाँ से भगाया गया।इस दौरान सर्प दंश से उनका पुत्र अचेत हो गया,जिसे आननफानन में वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मां ने बताया कि इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी।

मां ने केशरी देवी ने बताया कि उसके पिता बनारसी का पहले ही निधन हो चुका है,बताया कि उसके सभी पुत्र मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे,बताया कि मृतक पुत्र उनका काफी मेहनती था,जो गाँव के समाजिक कार्यक्रमों में भी बढचढकर हिस्सा लेता था।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सर्पदंश से मृत बिहारी लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,और मामलें की छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !