Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाभदोही में सूर्यावा थाने पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक का निधन।

भदोही में सूर्यावा थाने पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक का निधन।

भदोही में सूर्यावा थाने पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक का निधन।

जमानिया -: सुहवल गाँव निवासी एवं भदोही जनपद के सूर्यावा थाने पर तैनात यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक अश्वनी शरण राय उम्र करीब 58 वर्ष का आज मंगलवार को लंम्बी बिमारी के चलते लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिसके चलते पुलिस महकमें में‌ शोक की लहर दौड पडी।

फ़ोटो – उपनिरीक्षक अश्वनी शरण राय।

वहीं इस घटना की जानकारी मृत उपनिरीक्षक के पैतृक गाँव स्थित परिजनों को होते ही उनमें कोहराम मच गया,जबकि गाँव में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है,पत्नी माधुरी राय सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। लोग पिडित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे है। उनका अंतिम दाह संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा तट पर किया गया,जहाँ सशस्त्र पुलिस जवानों ने उपनिरीक्षक को अंतिम सलामी दी।

इसके बाद बडे पुत्र अभिषेक कुमार राय के मुखाग्नि देते ही मौजूद हर लोगों की आखें नम हो गई,उनके इस अंतिम यात्रा में बडे पैमाने पर ग्रामीण, परिजन सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मृतक उपनिरीक्षक के बडे पुत्र अभिषेक कुमार राय ने बताया कि उसके पिता दो भाईयों में सबसे बडे थे,वह 1986 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे,बताया कि वह वर्तमान समय में भदोही जनपद के सूर्यावा थाने पर तैनात थे।बताया कि उसके पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी।

फ़ोटो :- सुहवल गाँव निवासी एवं भदोही जनपद के सूर्यावा थाने पर तैनात यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक अश्वनी शरण राय को अंतिम सलामी देते सशस्त्र पुलिस जवान।

अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने की सूचना पर बडे पुत्र ने बताया कि इसकी सूचना मिलने वह खुद अपने अन्य परिजनों के साथ भदोही पहुंच कर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया बडे पुत्र ने बताया कि वह खुद दो भाई है।

जिसमें वह बडा है बताया कि वह गाँव पर रहता है,जबकि छोटा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृत उपनिरीक्षक अश्वनी शरण राय काफी मृदुल स्वभाव एवं स्वच्छ छवि के थे,उनकी गिनती यूपी पुलिस के एक ईमानदार और तेजतर्रार दरोगा के रूप होती थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !