जमानिया नेशनल हाइवे 24 पर बने पुलिस पिंक बूथ को चोरों ने बनाया निशाना।
पुलिस पिंक बूथ चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल !
जमानियां -: स्थानीय कोतवाली पुलिस नाकामी का ठीकरा उनकी के नाक के नीचे महज़ 2 किलोमीटर दूर एन एच 24 पर स्थित बड़ेसर गांव के पास सोनू होटल एवं कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट खोल कर रख दिया।

रूकिए-रूकिए मामला यही ख़त्म नहीं हुआ जब बड़ेसर गांव के पास सोनू होटल एवं कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट खुलासा कर थक कर सो रही कोतवाली पुलिस के घर मे हो चोरों चोरी कर ली। आपको बता दें कि रात्रि में चोरों तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज से सटे पुलिस पिंक बूथ को रात्रि समय चोरों ने निशाना बनाया।
रात्रि समय शातिर चोर पिंक बूथ का दरवाजे का शीशा तोड़ अंदर घुसकर कीमती कुर्सी चुरा ले गए। साथ ही पंखे को भी छतिग्रस्त किया। बताया जाता है। की सुरक्षा को लेकर रात्रि समय चौक चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी रहनी चाहिए। लेकिन उदासीनता के चलते पिंक बूथ में चोरी की घटना हुई।
क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई माह पहले खोले गए पिंक बूथ से चोरी की घटना होना पुलिस कर्मियों पर प्रश्नचिन्ह का सवाल उठने लगा की सभी की सुरक्षा की दावा करने वाली पुलिस खुद अपने पिंक बूथ की रखवाली चुस्त दुरुस्त नहीं रख पाया। तो आम जनमानस को सुरक्षा की गारंटी कहां तक दे सकते है।
शासन द्वारा तथा विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंक बूथ खोलने की होड़ लग गई थी। उसी आदेश के तहत जमानियां कोतवाली स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास नए पिंक बूथ बनाए गए थे। जिसका उद्घाटन लोकार्पण पूर्व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा किया गया था।
तथा बने बूथ का सुंदरीकरण कर पिंक बूथ का रूप दे दिया गया था। लेकिन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। बताया जाता है। की मंगलवार की रात्रि चौक चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात रहे, पुलिस कर्मी कहां थे। की चोरों ने पिंक बूथ को ही निशाना बना डाला।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पिंक बूथ से चोरी की घटना के बारे में सूचना मिला है। चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही जारी है।

