Saturday, May 30, 2026
Homeखेल-कूदजनपदीय एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

जनपदीय एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

जनपदीय एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

जमानिया -: मलसा स्थित शिवपूजन इंटरकालेज के खेल मैदान पर जनपदीय विद्यालयी माध्यमिक एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया।

फ़ोटो :- मलसा स्थित शिवपूजन इंटरकालेज में जनपदीय विद्यालयी माध्यमिक एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता समापन समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सम्मानित करते प्राचार्य।

इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में इण्टर कालेज करण्डा और सीनियर वर्ग में इंटरकालेज शेरपुर ने अपनी प्रति द्वंद्वी टीमों को पराजित कर खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

इस फाइनल मुकाबले में इंटरकालेज शेरपुर ने सीनियर वर्ग में इंटरकालेज वीरपुर को शिकस्त दे फाइनल मैच जीत लिया। इसी तरह जूनियर वर्ग में इण्टर कालेज करण्डा ने इंटरकालेज नगसर को‌ पराजित कर खिताबी मुकाबला जीत लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि खेल के जरिए शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में हमें मदद मिलती है। बताया कि शासन खेलों को बढावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों, गाँव में खेल मैदान को सुविधाओं से सुसज्जित करने में जुटी है, कहा कि हमें उम्मीद है कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन करेगें।

इस अवसर पर डा० अरविन्द प्रधानाचार्य, सतीश कुमार राय, इन्द्रजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, सुमित, आलोक,जोखन, विपिन, संदीप, पंकज मिश्रा, संजय पाण्डेय,शुल्का , आकांक्षा,श्रवण, सुशील,अनिल, परमानन्द गुप्ता तथा आकाश सचिव क्रीड़ा, तरुण, संजीव, राकेश सिंह,दिव्यांशू , लालबहादुर, संदीप सिंह,विजय शंकर राय , शिवकुमार सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !