दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में तलाशी के दौरान सात शराब तस्कर गिरफ्तार।
जमानियां-: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के तमाम प्रयासों के बावजूद ट्रेनों से गैर प्रांतो में शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन बुद्धवार में आरपीएफ के स्पेशल सेल ने ट्रेनों की तलाशी के दौरान सात शराब तस्करो को गिरफ्तार करने में बडी कामयाबी हासिंल की है।

पकडे गये शराब तस्करो के पास से आरपीएफ ने सात झोले में रखे गये 111 बोतल अंग्रेज़ी शराब जिसकी बाज़ारू कीमत करीब 70 हजार से अधिक है,तलाशी के दौरान बरामद कर लिया,शराब तस्करो के खिलाफ चलाए गये इस अभियान के कारण इस अवैध काले कारोबार में लिप्त लोगों में हडकंम्प मचा हुआ है।
आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि पकडे गये सभी सातों को पकडकर उनसे सघन पूछताछ के बाद उनका मेडिकल मुआयना कराने ने बाद उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया, सभी सातों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया,जहाँ से उन्हें जेल भेंज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पकडे गये सभी सातों तस्कर क्रमशः 1-जीतू कुमार,2-शंकर प्रसाद 3-सोनू चौधरी उर्फ़ विशाल कुमार 4-बाबु साहेब 5-बिट्टू कुमार उर्फ विवेक राज 6- अजय कुमार और 7- विशाल कुमार सभी पटना बिहार के रहने वाले है।
जिन्होनें पूछताछ में इस धंधे में लंम्बे समय से अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। मालूम हो कि इसके पहले अभी कुछ दिनों पूर्व तीन सितंम्बर को ट्रेन में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने दो शराब तस्करो के पास तीन झोले से सौ से अधिक अंग्रेज़ी और देशी शराब का जखीरा बरामद किया था।
आरपीएफ निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि उनकी टीम के साथ सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी अब्दुल हसन, आरक्षी त्रिलोकी,इसके अलावा अपराध शाखा दानापुर के प्रधान आरक्षी राज किशोर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
आरपीएफ निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि ट्रेनों से शराब पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है,बताया कि इस तरह के अवैध धंधे को किसी भी सूरत में पनफने नहीं दिया जाएगा,पकडे जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।

