Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानिया अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में भगवान राम और लक्ष्मण की...

जमानिया अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमा को अराजक तत्वों किया खण्डित।

जमानिया अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमा को अराजक तत्वों किया खण्डित।

जमानिया – नगर स्थित राम जानकी मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व की सायंकाल को भगवान राम और लक्ष्मण की स्थापित अति प्राचीन प्रतिमा किसी ने खण्डित कर दी। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

फ़ोटो – नगर के बलुवा घाट स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में भगवान राम और लक्ष्मण की खण्डित प्रतिमा को दिखाते मंदिर के पुजारी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बलुवा घाट स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान राम और लक्ष्मण की स्थापित प्रतिमा को किसी ने तोड़ दी इस घटना की जानकारी मन्दिर के पुजारी को हुई तो स्थानीय पुलिस को दी गयी, वहीं इस घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा हल्के में लेकर टाल दिया गया।

वहीं नगर के ही गौरव चौबे ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली और महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपस्थली बलुआ घाट स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान राम और लक्ष्मण की स्थापित प्रतिमा को महाशिवरात्रि के दिन सायं काल के बीच में कुछ अराजकतत्वों द्वारा जिन्हे सिर्फ भगवान राम से ही नही अपितु सनातन संस्कृति को नष्ट कर हमारे आस्था और धर्म के ऊपर प्रहार किया है लेकिन किसी का ध्यान नहीं है इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !