Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलीट्री फोर्स और भारी पुलिस बल ने...

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलीट्री फोर्स और भारी पुलिस बल ने किया क्षेत्रों में भ्रमण।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलीट्री फोर्स और भारी पुलिस बल ने किया क्षेत्रों में भ्रमण।

गाजीपुर – आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना जंगीपुर अंतर्गत क्षेत्रों में पैरामिलीट्री फोर्स और भारी पुलिस बल के द्वारा शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर रूट मार्च किया गया। जानकारी के अनुसार,आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील व अति संवदनशील क्षेत्रों में स्थित बूथों का जिलाधिकार के निर्देशन मे थाना जंगीपुर व क्षेत्राधिकारी व भारी मात्रा में पुलिस और पैरामिलीट्री फोर्स के अधिकारियों  द्वारा वर्ष 2024 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने को लेकर कस्बा जंगीपुर, अरसदपुर , परमानन्दपुर , बहूसराय, बघोल, मेहरअलीपुर उर्फ भंवरी , कदियापुर , विशुनपुर उर्फ पिपरही ,पीथापुर में रूटमार्च किया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने लोगों से क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की साथ ही कहाँ की आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो सकती पुलिस बल आपके सहयोग के हमेशा तत्पर है।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !