अराजकतत्वों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त।
जमानिया- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बड़ेसर मे सोमवार को कुछ अराजकतत्वों द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गाँव में शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। वही मौके पर पर पहुँची कोतवाली पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को बडी मसक्कत के बाद शान्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बड़ेसर मे सोमवार को कुछ अराजकतत्वों द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को खण्डित देखा तो सैकड़ों की संख्या में वहाँ लोग इकट्ठा हो गये और अराजकतत्वों को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे।
वही घटना की सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पहुँची कोतवाली पुलिस द्वारा अराजकतत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर लोगों को शान्त कराया।

