रेल प्रशासन द्वारा मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का कार्य के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेने रहेगी निरस्त।
झांसी- बुधवार से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का टोटा रहेगा। मथुरा में होने वाले रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों तक के लिए निरस्त किया गया है।
वहीं रेल प्रशासन द्वारा मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते 31 जनवरी से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इनमें हमसफर एक्सप्रेस 31 जनवरी व एक फरवरी को नहीं चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का दो फरवरी तक संचालन नहीं होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, एक्सप्रेस, सचखंड, हीराकुंड, केरला, दुर्ग एक्सप्रेस, समता, झेलम, गतिमान, अंडमान व एमपी संपर्क क्रांति पांच फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
जबकि, सिकंदराबाद राजधानी आठ फरवरी तक और कालका एक्सप्रेस 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त रहने की वजह से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण के चलते यात्रियों ने टिकट रद्द कराने शुरू कर दिए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ‘मथुरा में होने वाले रीमॉडलिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनें रद की गईं हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें इसकी सूचना काफी पहले दे दी गई थी।

