सफाई मित्रों के लिए ई-सेवा पोर्टल, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा की मिली सौगात।
गोरखपुर – आदित्यनाथ ने रविवार को सफाई मित्रों के लिए ई-सेवा पोर्टल, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ किया।
वही कल्याण कोष से चार सफाई मित्रों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया । साथ ही मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में रविवार को नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
इस मौके पर उन्होंने सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों को यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स वितरित किया और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे उन्होंने पहले कहा कि सफाई कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी हर हाल में मिलनी चाहिए। सरकार जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में सुनिश्चित कराएगी।
लिए पहले ही कमेटी गठित कर दी गई है। शीघ्र ही इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। मानदेय के साथ सफाईकर्मियों के लिए आवास व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की व्यवस्था भी की जाएगी।
सीएम ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम मानदेय के साथ आवासीय सुविधा भी मिलनी चाहिए। उन्हें राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कवर, उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ भी मिलना चाहिए।

