Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगणतंत्र दिवस पर बच्चों को करण्डा थानाध्यक्ष ने किया पुरस्कृत।

गणतंत्र दिवस पर बच्चों को करण्डा थानाध्यक्ष ने किया पुरस्कृत।

गणतंत्र दिवस पर बच्चों को करण्डा थानाध्यक्ष ने किया पुरस्कृत।

नन्दगंज- कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी के बच्चों की प्रतिभा को देखकर करण्डा थानाध्यक्ष आर.एस.नागर ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों को पुरस्कृत तथा सम्मानित किया।

फ़ोटो – कोटा स्कूल बाघी में बच्चों को सम्बोधित करते करण्डा थानाध्यक्ष व उनका स्वागत करती पुनीता सिंह।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि करण्डा थानाध्यक्ष का कोटा स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पुनीता सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि करण्डा थानाध्यक्ष श्री नागर ने बच्चों को गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका गुरु की होती है। गुरु सदैव बच्चों को फर्स से अर्स पर पहुँचाने का कार्य करता है।

वहीं बच्चों को सही दिशा दिखाते हुए हुए उन्नति के उच्च शिखर का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा की। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर प्रबंधक सुजीत यादव, चेयरमैन अभय नाथ सिंह, प्रिंसिपल अशोक सवाई, शिक्षक सुभाष यादव व श्लोक कुमार ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक सवाई ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !