Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मणिपुर में राहुल गांधी पर हुए...

ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मणिपुर में राहुल गांधी पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

जमानिया। तहसील के सामने स्थित रामलीला मंच पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आहूत की गई। जिसमें मणिपुर में कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं सांसद राहुल गांधी पर लाठीचार्ज करने पर निंदा की गई और आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पर ब्लॉक कार्यालय पर 26 जनवरी कि सुबह ध्वजारोहण करने के उपरांत भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ कर 30 जनवरी तक पदयात्रा किया जाना है। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य इसको लेकर कमर कस लें और पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनावें। उन्होंने कार्यकर्ता में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ता के पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता का समर्पण पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिसके बाद पार्टी के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने मणिपुर में हुए कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को खत्म करने की साजिश बताया। बैठक में ब्लॉक‚ न्याय पंचायत‚ ग्राम पंचायत‚ मंडल‚ बुथ कमेटी आदि के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई। इस असवर पर शशिकांत श्रीवास्तव‚ चन्द्रमा सिंह‚ अरविन्द मौर्या‚ कुंदन खरवार‚ गायत्री गुप्ता‚ तसव्वर अंसारी‚ युशुफ सलमानी‚ इन्द्रासन बिन्द‚ ओम प्रकाश बिन्द‚ गोपाल यादव‚ चन्द्रमा यादव‚ सेराज सलमानी आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !