जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित पुलिया के पास सोमवार की रात करीब 7 बजे कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने से सब कुछ जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार सियाराम राम अपने कपड़े की दुकान में शाम को दीपक जलाकर तथा लाइट बन्द करके दुकान बन्द कर दुकान के पीछे मकान में चले गये।

कुछ ही देर बाद दुकान में निकलते धुएं को देख अगल बगल के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दिये। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दुकान में उठते धुएं को देख घबरा गये तथा चिल्लाने लगे। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दुकान को खोलकर पानी फेक कर काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों रुपयें का कपड़ा जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

