जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव में इंडस कंपनी के एक टावर से 18 सेल चोरों ने चुरा लिया। घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंझरिया गांव में इंडस कंपनी का एक टावर लगा है। जिसका टावर संख्या 3039406 है। 20 तारीख की रात अज्ञात चोरो ने टावर मे लगा 600 एएच का सेल चोरी कर लिया। जिस कारण संचार व्यवस्था बाधित हो गई। जब लोगों ने टावर न होने की शिकायत की जब इसकी जानकारी हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि सादात थाना क्षेत्र के विशुनपुरा तड़वा गांव निवासी जितेन्द्र राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

