जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुवार गांव में घर से शौच करने के लिए गये युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने जम कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि लहुवार गांव निवासी जितेन्द्र कुमार गांव के एक तालाब के पास प्रतिदिन की तरह शौच करने गया था। जहां गांव के ही रविकुमार और बाल्मिकी नाम के दो युवक आये और किसी बात को लेकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जिसमें युवक को गंभीर चोटे आई। घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

