Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अभईपुर में हुआ मुख्यमंत्रीआरोग्य मेला का आयोजन

जमानिया – उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्रीआरोग्य मेला का आयोजन 24 जनवरी दिन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अभईपुर में आयोजित किया गया। जिस दौरान दूर- दराज से और गाँव से आये महिला ,पुरुष और बच्चों का डॉ0 अमित चौरसिया द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुक दवा वितरण किया गया।

पूछे जाने पर चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमानियां डॉ0 एस0 के0 जायसवाल  ने बताया कि शिविर में कुल 70 का पंजीकरण किया गया है जिसमे 30 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 40 मरीजो निःशुल्क दवा का वितरण 

इस मौके पर अजय कुमार सिंह फार्मासिस्ट आयुर्वेद ,धर्मेंद्र कुमार फार्मासिस्ट एलोपैथ , शीला ए0एन0एम0 अन्नपूर्णा सिंह, सुशीला पाण्डेय ,ममता देवी, शीला तिवारी, रामविलाश रावत,नवीन कुमार,आरिफ खान, उपस्थित रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !