Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानहर में मिली युवक की लाश

नहर में मिली युवक की लाश

जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव के नहर में शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे युवक का शव में उतराया हुआ मिला। नहर में युवक शव को देखते की लोगो की भीड़ लग गयी। लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया गया।

फ़ोटो- नहर से मिली लाश के पास जमा भीड़ और मौके पर खड़ी स्थानीय पुलिस

प्राप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे चक्काबांध गांव के पास मुख्य नहर में दोस्त के ससुराल स्थानीय स्टेशन बाजार के रहने वाले मोती जायसवाल अन्नप्राशन का निमंत्रण देने आये सोनभद्र जनपद के पटना गांव निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (25) कि डूबने कि सूचना पर पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्ञात हो कि इसी बीच गुरूवार को मृतक युवक के भाई दिनेश कुमार ने गुमशुदगी कि तहरीर दी।

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लापता युवक अखिलेश कुमार विश्वकर्मा निवासी सोनभद्र का शव नहर में मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गयी। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !