Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअपर आयुक्त वाराणसी ने किया निरीक्षण

अपर आयुक्त वाराणसी ने किया निरीक्षण

जमानियां / गाजीपुर- अपर आयुक्त वाराणसी मंडल द्वारा शनिवार की सुबह सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया गया। जिस दौरान सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी और अधिकारियों के कान खड़े हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर आयुक्त वाराणसी मंडल जितेन्द्र मोहन सिंह द्वारा शनिवार को पहुंचे ही तहसील परिसर सहित प्रांगण का गहनता निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई सहित अन्य कार्यालय के पत्रावलीयों का निरीक्षण किया।

साथ ही खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने शौचालय निर्माण‚ आवास आदि के बारे में जानकारी ली और जल्द अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद सीधे वे नगर पालिका परिषद कार्यलय पहुँचते ही दफ़्तर  में रखे पत्रावली को जाँच और मौके पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबुर से नगर पालिका विभाग से क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यो के बारे पूछा ताछ की परन्तु उनके द्वारा स्पष्ट जवान न दे पाने से वे विफर पड़े। जिसके बाद उन्होंने एक एक कर कई जानकारीयां लेनी चाही लेकिन उनके द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर उन्होंने फटकार लगायी। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण सहित साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इस संबंध में अपर आयुक्त वाराणसी जितेन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि तहसील एवं विकास खंड में निरीक्षण के दौरान कोई कमी नही पायी गई है, लेकिन ननगर पालिका परिषद में परेशानी अधिक है। मेरे द्वारा साफ सफाई सहित अतिक्रमण पर अभियान चला कर करने का निर्देश दिया गया है। तहसील‚ पुलिस के सहयोग से अभियान चलाने को कहा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !