सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से अतीक अहमद ने ठोकी प्रत्याशी पद की दावेदारी
ग़ाज़ीपुर- आगामी चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। और आकाश में चुनावी बादल मड़राने लगें है ,और प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र से दावेदारी को लेकर रणभूमि में उतर चुके है।वही दूसरी ओर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी गाजीपुर के 375 विधानसभा से पार्टी के जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने भी दावेदारी ठोक दी है।
वही सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मुख्यालय लखनऊ जाकर अतीक अहमद राईनी अपना आवेदन मुख्य पार्टी कार्यालय पर किया गया। अतीक अहमद राईनी 2001 से व्यापार मंडल की सक्रिय व्यापारी नेता के साथ-साथ 2012 में राईनी समाज से जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राईनी समाज को एक करने का काम और राईनी समाज में काफी संघर्ष किया।
उसके बाद 2012 में माननीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव के यहां से समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया 2014 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के द्वारा अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया पुन: 2020 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा उसी पद पर अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष दोबारा मनोनीत किया गया।
समाजवादी पार्टी की सक्रिय भूमिका में बराबर पार्टी के साथ और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाआप सभी के आशीर्वाद और दुआओं से 2022 के लिए सदर विधानसभा से विधायक के लिए आवेदन पार्टी कार्यालय पर किया। और उम्मीद है की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आजम खान और जिला अध्यक्ष श्री रामधारी यादव मुझे अपना आशीर्वाद देने का काम करेंगे ।
उक्त अवसर पर जिला महासचिव सोनू सिद्दीकी जरा बाद विधानसभा अध्यक्ष इरफान उर्फ राजू, प्रेम चंद्र प्रजापति मौजूद रहे


