Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकला जागरूक अभियान

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकला जागरूक अभियान

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

जमानिया – स्थानीय तहसील विभाग द्वारासोमवार की सुबह 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपजिलाधिकारी जमानिया की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों द्वारा के माध्यम से नागरिको को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया ।

रैली तहसील मुख्यालय से नगर के विभिन्न हिस्सों  कस्बा बाजार होते मुहल्ला लोदीपुर, पांडेय मोड़ से होते चक्रमण करते हुए रैली वापस तहसील प्रांगण पहुंची। इस दौरान लोगाें को मतदान करने को लेकर स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया और मतदान के लाभ बताये गये। उस दौरान छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विभिन्न नारे लगाये और हाथ में नारे लिखे  “आधी रोटी खाना है वोट देने जाना है” तख्ती ले रखी थी।

उस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार ने लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहाँ कि आपका मत महत्वपूर्ण है जो सरकार में आपके चयन कि भागीदारी का प्रतिक है। इसी के माध्यम से आप बेहतर सरकार चुन सकते है। रैली पाण्डेय मोड़ से वापस तहसील मुख्यालय पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गयी। जहाँ अधिकारी और कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गयी।

साथ ही खण्ड विकास अधिकारी हरीनरायनसभी से वोट देने कि अपील की स्थानीय लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहाँ कि आपका मतदान लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, नगर पालिका परिषद चेयरमैन एहसान जफर, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव‚ रामदेव आदि सहित आदि छात्र–छात्रा एवं कर्मी शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !