Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजनता को आश्वस्त करने के लिए चलाया गया ईवीएम जागरूकता अभियान

जनता को आश्वस्त करने के लिए चलाया गया ईवीएम जागरूकता अभियान

जमानिया। तहसील मुख्यालय स्थित प्रांगण में शनिवार को लोकसभा के आम चुनाव में पारदर्शिता लाने और ईवीएम को लेकर जनता में भ्रांति को दूर करने के उद्देश्य से ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित कर आम लोगों को ईवीएम मशीन द्वारा वोट डालने का नमूना दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।

बता देकी लोकसभा चुनाव को लेकर पहले विपक्षी दलों की ओर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल ) की विश्वसनीयता को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई जा रही है इन्ही सवालों के बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय तहसील में लगाये गए प्रदर्शन केन्द्र पर तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने ईवीएम पर वोट डाल कर ईवीएम को परखा।

जिसके बाद एक एक कर तहसील में विभिन्न कार्यो से आये लोगों ने ईवीएम‚ वीवीपैट आदि मशीन में अपना डेमो वोट डाला और मशीन के कार्य को समझा। तहसील पर लगाए गए कैंप पर विस्तार से जानकारी तहसीलदार एवं एसडीएम सहित निर्वाचन सहायक राहुल कुमार ने दी। इस दौरान एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि तहसील प्रांगण में ईवीएम मशीनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिसमें जनता ईवीएम मशीन पर वोटिंग करके इस बात की परख रहे है कि उन्होंने जिसको अपना वोट दिया है, वहीं ठीक जगह गया है अथवा नहीं। इसके साथ ही लोग वीवीपैट पर उभरने वाली पर्ची से वह इसकी पुष्टि कर रहे है। इस अवसर पर तहसीलदार कानूनगो द्वारिका नाथ दूबे‚ निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ अजीत कुमार‚ अरुण सिंह‚ दिनदयाल शर्मा‚ निलेश कुमार‚ रामदुलार‚ सूर्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !