जमानियां मकर संक्रांति पर ग़रीब और असहाय लोगों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने प्रदान किया कम्बल।
जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित ग्राम सभा रामपुर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कम्बल वितरण किया गया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान करीब 30 लोगों को कम्बल प्रदान किया गया। जिस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम सभा में ग़रीब और असहाय लोगों को कम्बल का प्रदान किया जा रहा है।
कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही प्रखंड परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी। मौके पर मुन्नी, धूरबटोर, मनकेशरी, जागरनिया,रमावती, लिलावती, गीता,शिवकुमार, बलिराम,सीताराम, सामदेई,रामावती देवी,मुनिया,जवाहिर, मुखिया,सुनील,राजकली, रचली, माना देवी,तेतरी, गौरी, मुरही,समरती,गीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

