जमानिया। नगर क्षेत्र स्थित गंगा घाटों पर सोमवार को मकर संक्रांति का त्योहार अलग ही अंदाज में मनाया गया। सोमवार को मकर संक्रांति पर लोगों ने जहां उत्तरवाहिनी गंगा नदी में पवित्र स्नान किया और दान आदि कर पुण्य कमाया। वहीं,नगर स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

इस दौरान ठंड को देखते हुए। पक्का घाट के पास स्नान करने वालों को स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल के स्टाफ कर्मियों द्वारा चाय पिलाने की व्यवस्था की वायवस्था भी कीगई थी । सुबह 4 बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया.श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वही विद्वान द्वारा बताया गया की गंगा स्नान का विशेष महत्व है हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर सक्रांति पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व रहता हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. इसके साथ माँ गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान करने और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इसलिए छेत्र के श्रद्धालु जमानिया मे गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सड़कों पर जाम ना लगे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्सन प्लान भी लागू किया गया है.

