Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरछात्र–छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

छात्र–छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

जमानियां। रेलवे स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्र–छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई, रंगाई पुताई कर अपना श्रमदान किया गया। जिसके बाद संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।


वही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में उन्होने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। हमें अपने कार्यस्थल,घरों के आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखने की अपील की। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की।एनएसएस की छात्रा इकाई ने लगन और उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर अंदर व बाहर जमे कूड़े‚ सिंगल यूज प्लास्टिक आदि कचरा एकत्र किया। महाविद्यालय के स्वच्छता अभियान प्रभारी डां संजय सिंह ने संगोष्ठी में कहा कि सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलती हैं। इसमें छात्रों,शिक्षकों और लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। स्वयंसेवकों ने लगन से कूड़ा उठाया, रास्ते साफ किए और जिम्मेदारी से कचरे का निपटान किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य हिंदी अभिषेक तिवारी सहित महाविद्यालय की छात्र–छात्रा मौजूद रही।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !